दिल्ली- विजिलेंस विभाग का बड़ा एक्शन,मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को हटाया गया |

दिल्ली- विजिलेंस विभाग का बड़ा एक्शन,मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को हटाया गया |

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा है। सीएम के निजी सचिव बिभव कुमार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बिभव कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। विजिलेंस विभाग ने बिभव कुमार की नियुक्ति को सही नहीं माना है। विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी वाईवीवीजे राजशेखर ने आदेश जारी किया है।

विजिलेंस विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बिभव कुमार की नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का ईमानदारी से पालन नहीं किया गया है। इसलिए ऐसी नियुक्ति अवैध और अमान्य है। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी कई बार बिभव कुमार से पूछताछ कर चुकी है। सोमवार को भी ईडी ने बिभव कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

और पढ़े  दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब: नौरोजी नगर का एक्यूआई 416, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में है ऐसा हाल
  • Related Posts

    ‘E20 बना 420’: राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार के दावे पर केंद्र को घेरा, पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर उठाए सवाल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि देश…

    वायु प्रदूषण: दिल्ली एनसीआर में हवा की हालत खराब, जानें आज कहां कितना दर्ज किया गया एक्यूआई

    दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप-3…