दिल्ली विधानसभा चुनाव- 5 फरवरी को दिल्ली में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जानें कहां-कहां आदेश रहेगा लागू

 

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शहर भर के सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कार्यालयों पर यह आदेश लागू रहेगा।

एक अधिसूचना में कहा गया है कि, दिल्ली विधानसभा के आम चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली सरकार के तहत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, स्थानीय और स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

 

सुबह जल्दी शुरू होगी मेट्रो…
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में वोटिंग के दिन 5 फरवरी (मतदान) और मतगणना के दिन 8 फरवरी को सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं जल्दी शुरू होंगी। डीएमआरसी के प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशंस अनुज दयाल ने बताया कि इन दो दिनों में सुबह 4 बजे अपने टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो चलेंगी, ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकें। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन नियमित मेट्रो ट्रेन सेवाएं चलेंगी। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी के बाद देर से लौटने वाले मतदान अधिकारियों/कर्मचारियों की सुविधा के लिए सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो सेवाओं को भी 5/6 फरवरी 2025 की मध्यरात्रि को बढ़ाया जाएगा।

और पढ़े  दिल्ली के आठ सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत: लगेंगे लिफ्ट-एसी और स्मार्ट लैब, किस स्कूल को कितना मिलेगा बजट?
  • Related Posts

    लाल किला धमाके की पहली बरसी: डॉक्टर मॉड्यूल के बाद 300 गिफ्तारियां, एक पोस्टर से खुला था आतंकी नेटवर्क का राज

    लाल किले के बाहर हुए विस्फोट की पहली बरसी से पहले देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए…

    धुंध-धुएं का डबल अटैक: दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के करीब, जानें एनसीआर में कहां सबसे ज्यादा हवा खराब

    राजधानी दिल्ली में अब प्रदूषण के धुएं के साथ धुंध का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में दिवाली के दूसरे दिन सुबह धुंध की…