देहरादून: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण में गिरधारी लाल साहू और भतीजे सतेंद्र के खिलाफ वारंट जारी, दोनों की तलाश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू और उनके भतीजे सतेंद्र राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कराया है। लंबे समय से फरार चल रहे गिरधारी लाल साहू की तलाश में पुलिस उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दबिश दे चुकी है। वहीं, मामले में भतीजे सतेंद्र राठौर की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। जांच के दौरान कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों और उनके संचालन में सामने आए तथ्यों की पड़ताल की गई। पुलिस को अब तक कंपनियों के मूल दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं। जांच के दौरान पांच कंपनियों से जुड़े कुछ दस्तावेजों की फोटोकॉपी हाथ लगी थी। एसआईटी ने इन दस्तावेजों को रेखा आर्य को दिखाया तो उन्होंने इन्हें सही मानने से इन्कार कर दिया था।
जांच में सामने आया था कि रेखा आर्य को कंपनी के निदेशक पद से हटाए जाने के बाद उनके भतीजे सतेंद्र राठौर को निदेशक बनाया गया था। अब पुलिस ने गिरधारी लाल साहू के साथ सतेंद्र के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी कराया है। दोनों की तलाश और मामले से जुड़े दस्तावेजों की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
और पढ़े  जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: 12 किमी के दुर्गम पहाड़ी रास्ते से शवों को सड़क तक लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी
  • Related Posts

    चेतावनी: दिवाली पर पोटाश गन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, देश के अलग राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े

    दिवाली पर पटाखों के साथ पोटाश और कार्बाइड गन से जश्न जनजीवन खतरे में डाल सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के नेत्र रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग…

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…