देहरादून- वायरल पत्र BJP और विधायक के लिए बना परेशानी का सबब,अरविंद पांडेय ने पत्रकारवार्ता में दिए जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल पत्र को लेकर भाजपा और विधायक अरविंद पांडेय दोनों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक पांडेय से बात की है। आज सोमवार को विधायक अरविंद पांडेय मीडिया के सामने आए।

कांग्रेस की ओर से विधायक पांडेय के कथित पत्र को लेकर मामला उठा है, वह प्रदेश भाजपा के साथ- साथ विधायक पांडेय के लिए भी मुसीबत बन गया है। पार्टी विधायक पांडेय से स्पष्ट कराना चाहती है कि यह पत्र उनका है या नहीं है? अगर उनका यह पत्र नहीं है, तो वह इसे स्पष्ट करें।

 

इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की विधायक अरविंद पांडेय से बात भी हुई। आज पत्रकारवार्ता कर विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल पत्र फर्जी है। उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा। विधायक ने उनका पत्र होने की बात इंकार करने के साथ उसे गलत बताया है।

और पढ़े  जेनी प्रकरण: हरक सिंह के आरोप पर सामने आईं पूर्व विधायक, एएसपी नेता बोले-जेनी ने खुद बताई थी बेटे की सच्चाई
  • Related Posts

    एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    डेमाेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कुछ अफ्रीकी देशों में बढ़ रहे इबोला वायरस के प्रकोप के बीच उत्तराखंड सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इन अफ्रीकी देशों से आने वाले…

    देहरादून: बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद एसएसपी ने बदला जांच का सर्किल, जया बलूनी करेंगी 14 लाख की लूट की जांच

    पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने जांच का सर्किल बदल दिया है। अब इस पूरे मामले की जांच सिटी सर्किल के बजाय देहात…