देहरादून- छात्र-छात्राओं को मुफ्त मिलेंगी 35 लाख कॉपियां, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया योजना का शुभारंभ

प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कॉपियों के वितरण की योजना शुरू की है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में इसका शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेशभर में लगभग 35 लाख कॉपियां दी जाएंगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा, राज्य के राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मुफ्त कॉपियां उपलब्ध कराकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। देहरादून जिले में करीब 4.70 लाख कॉपियां बांटी जाएंगी। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों को एक-एक कॉपियां मिलेगी। जबकि कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों को तीन-तीन कॉपियां दी जाएंगी। कक्षा छह से बारह तक के विद्यार्थियों को पांच-पांच कॉपियां उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ने और उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करने को कहा।

शिक्षा मंत्री ने पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाथीबड़कला की छात्राओं को कॉपियां दी। कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार सिमल्टी, मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती, प्रधानाचार्य प्रेमलता बौडाई आदि मौजूद रहे।

योजना के लाभ और उद्देश्य
शिक्षा मंत्री ने कहा, इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है। यह विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान करती है। इससे शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। रावत ने विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए कार्य कर रही है।

और पढ़े  नैनीताल- वीकेंड का जाम: कई किलोमीटर लंबी कतार, ट्रैफिक प्लान फेल, यातायात व्यवस्था चरमराई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…