देहरादून: नशे में अंधा हुआ बेटा, रुपये नहीं मिले तो पिता को चाकू से गोदा

नशे की लत ने एक बेटे को इस कदर अंधा कर दिया कि रुपये नहीं मिलने पर उसने अपने ही पिता की जान ले ली। राजपुर थाना क्षेत्र के चलांग कुल्हन में सोमवार शाम नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पहले आरोपी ने अपने भांजे से रुपये मांगे। इन्कार करने पर वह दरांती लेकर उसे मारने दौड़ा। भांजे ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई।

इसके बाद बीच बचाव करने पहुंचे पिता को ही आरोपी ने चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल पिता ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:15 बजे 112 के माध्यम से सूचना मिली कि चलांग कुल्हन निवासी मदन राणा (62) को उनके बेटे नितिन राणा (35) ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर राजपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल मदन राणा को 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
चाकू से पिता पर वार कर दिएप्रारंभिक जांच में सामने आया कि नितिन नशे का आदी है। सोमवार शाम वह घर में पड़ोस में रहने वाले अपने भांजे ऋषभ रावत से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। ऋषभ ने रुपये देने से इन्कार किया तो नितिन ने दरांती उठाकर उस पर हमला करने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराकर ऋषभ वहां से भागने लगा। इसी दौरान मदन राणा बेटे को रोकने और समझाने के लिए बीच में आ गए।

और पढ़े  जेनी प्रकरण: हरक सिंह के आरोप पर सामने आईं पूर्व विधायक, एएसपी नेता बोले-जेनी ने खुद बताई थी बेटे की सच्चाई

 

बताया जा रहा है कि पिता ने नितिन को इस हरकत के लिए डांटा तो वह आपा खो बैठा। गुस्से में उसने चाकू से पिता पर वार कर दिया। हमले में मदन राणा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन को मौके से हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। नशे की लत और रुपये को लेकर शुरू हुए विवाद में पिता की हत्या की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: दीपावली के बाद दून समेत तीन शहरों की हवा में हुआ सुधार, खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

    दीपावली के दिन आतिशबाजी के चलते देहरादून समेत प्रदेश के कई शहरों की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी। इन शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में पहुंच…

    बर्फीली ढलानों से रोमांचक सफर तक:12 महीने गुलजार रहेगा उत्तराखंड का पर्यटन, औली में शुरू होंगे विंटर गेम्स

    चारधाम यात्रा के बाद अब उत्तराखंड में पर्यटन का नया सीजन शीतकाल में भी रफ्तार पकड़ेगा। बर्फ से लकदक पहाड़, रोमांचक साहसिक गतिविधियां और आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा पर्यटकों को…