देहरादून पटेलनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई 14 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। लूट की साजिश पीड़ित के परिचित के जरिए मिली नकदी की जानकारी के आधार पर रची गई थी। पुलिस अब वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिनेश तिवारी उनका परिचित था। उन्हें जानकारी मिली थी कि वह प्लॉट के सौदे के सिलसिले में भारी नकदी लेकर कुछ लोगों से मिलने जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। सात नवंबर को इंद्रेश अस्पताल के पास राजेश और उनके साथियों के साथ मारपीट कर 14 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए हैं। शेष रकम और वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी (27), निवासी बिहारीगढ़, सहारनपुर।
2. जसमीत सिंह (18), निवासी बिहारीगढ़, सहारनपुर।
3. शक्ति सिंह (47), निवासी राजपुर रोड, देहरादून।








