देहरादून- हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली

देहरादून बसंत विहार थाना क्षेत्र में देर रात हरबंसवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बिना नंबर प्लेट की स्कूटी सवार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह चेकिंग प्वाइंट से टी-स्टेट की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल बदमाश की पहचान आकाश उर्फ तमंचा (27) निवासी शिवाजी एन्क्लेव, जैन प्लॉट, थाना रायपुर, देहरादून के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए पहले प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर भी घटना की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश 14 अगस्त को बसंत विहार क्षेत्र में वृद्ध महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना में वांछित था। उसके खिलाफ बसंत विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी और वृद्ध महिला से छीनी गई चेन बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक स्कूटी कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। मुठभेड़ के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

और पढ़े  आज से 3 दिन बंद रहेंगे बैंक: किन शहरों में बैंकों की रहेगी छुट्टी और कहां खुलेंगे? जानें...
  • Related Posts

    ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी राष्ट्रपति पुतिन शिष्टमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे, ब्राजील समेत कई देशों के मेहमान भी आए

    रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के मेहमान भी आज राष्ट्रीय…

    सोनीपत: 2 करोड़ की रंगदारी के बाद कार्यालय पर बरसाई गोलियां, पीछा करते हुए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

    नंदू गैंगस्टर के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित कार्यालय पर फायरिंग…