देहरादून: एक क्लिक, 4400 श्रमिकों को वितरित की गई 11 करोड़ रुपये, CM धामी ने डीबीटी से खातों में भेजी

मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4400 से अधिक श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बोर्ड की विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा और शिक्षा सहायता योजना के लाभार्थियों के खातों में वन क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाकर पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। 

विशेष शिविर आयोजित करने पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि श्रमिकों के कार्यस्थलों के पास ही जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें सुविधा मिल सके। उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और उनके बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने योजनाओं के संचालन में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ केवल पात्र श्रमिकों को ही मिले।

कार्यक्रम में बताया गया कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने पिछले एक वर्ष में 24,323 श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 93 करोड़ 6 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की है।

और पढ़े  केदारनाथ: बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु
  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…