देहरादून- निहंग सिखों ने सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम, चार गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों से वार्ता की। इस दौरान निहंग सिख समुदाय ने गिरफ्तार किए गए चारों निहंगों की रिहाई, एम्स ऋषिकेश में भर्ती निहंग से भेंट करवाने और जत्थे के हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने की मांग रखी है। प्रतिनिधि मंडल ने मांगों को पूरा करने के लिए उत्तराखंड सरकार को दो दिन का समय दिया है। इस दौरान निहंग सिखों का जत्था पांवटा साहिब में ही रुकेगा। जत्थे में करीब 250 लोग शामिल हैं।

शुक्रवार को सुरक्षा की दृष्टि से कुल्हाल चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग की गई थी। मौके पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनाती थी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने चेक पोस्ट पर पहुंचे। करीब 12.00 बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा और पुलिस अधीक्षक देहात पंकज गैरोला निहंग सिखों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करने के लिए पांवटा साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे।

वार्ता के दौरान एएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर भी मौजूद थे। उन्होंने भी प्रतिनिधियों को समझाने का भरसक प्रयास किया। प्रतिनिधि मंडल का साफ कहना था कि वह कर्णप्रयाग में गिरफ्तार किए चारों निहंग सिखों को साथ लेकर ही वापस पंजाब जाएंगे।
उन्होंने सिखों को रिहा करने की मांग की। वहीं एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल सिख निहंग का हालचाल जानने के लिए भेजने और जत्थे को यात्रा पर भेजने की मांग भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखी। करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता के बाद प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन को मांगें पूरी करने के लिए दो दिन का समय देते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

और पढ़े  उत्तराखंड: सड़क हादसों पर SC सख्त, आठ महीने में 884 मौतें, बिना लाइसेंस कार्यालय में प्रवेश नहीं

पुलिस अधीक्षक देहात पंकज गैराला ने बताया प्रशासन की ओर से मांग पत्र को शासन को सौंपा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल को घायल निहंग सिख से मिलवाने पर सहमति बनी है। निहंग सिखों से बड़ा समूह के बजाय सीमित संख्या में कुछ-कुछ देर के अंतराल के बाद यात्रा शुरू करने का सुझाव दिया गया है। एडीएम केके मिश्रा ने बताया फिलहाल शांति व्यवस्था बहाल है। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज संबंधी मामले में न्यायालय स्तर पर कार्रवाई होनी है। ज्ञापन को जिलाधिकारी को सौंप दिया गया है।

  • Related Posts

    देहरादून – एमबीबीएस फर्जीवाड़ा: एक ही परिवार के 7 लोगों को चार अलग कोटे में दे दिया दाखिला, प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

    एमबीबीएस सीटों पर फर्जी स्वतंत्रता सेनानी व अन्य फर्जी प्रमाण पत्र बना कर एमबीबीएस सीटों पर दाखिले में समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात…

    उत्तराखंड में कांपी धरती: गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में लगे भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

    उत्तराखंड में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।  जाकनारी के अनुसार, रात करीब 10:24 बजे नैनीताल, बागेश्वर,…