देहरादून: अपने दिए गए बयान पर फंसे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, बोले- कहावत को मुद्दा बना दिया, आगे-पीछे का हिस्सा काट दिया

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अवैध खनन पर दिए गए बयान को लेकर साफ किया कि उन्होंने किसी भी अधिकारी का नाम नहीं लिया। उनके बयान के आगे और पीछे के हिस्से को काट कर केवल कहावत को मुद्दा बनाया गया जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सब अधिकारी अपने हैं और प्रिय हैं।

त्रिवेंद्र सिंह मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं अब सांसद हूं। मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। मैं तो दिल्ली में हूं।  कहा, जब मैं मुख्यमंत्री था, तब आप लोग कहते थे कि अधिकारियों की चलती है। त्रिवेंद्र अधिकारियों को बहुत ज्यादा लिफ्ट देते हैं।

 

व्यक्ति विशेष या अधिकारी का नाम नहीं लिया
सच्चाई यही है कि मेरे लिए सारे अधिकारियों ने मिल जुलकर काम किया। दिल्ली में मैंने सारे अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया। हमने बहुत प्रेम से चार साल काम किया। उन्होंने मुझे सम्मान दिया। वे मेरा इशारा समझकर काम करते थे। मैंने भी उन्हें भरपूर प्यार दिया।

सभी अधिकारी इस बात को बहुत अच्छे ढंग से समझते हैं। लेकिन मेरे बयान से आगे और पीछे का हिस्सा काट कर कहावत को मुद्दा बना दिया गया, यह भी उचित नहीं है। मैं इसका खंडन करता हूं। मेरा बयान यदि सुनेंगे तो मैंने किसी व्यक्ति विशेष या अधिकारी का नाम नहीं लिया। मैंने तो यह कहा कि किस अधिकारी ने कहा, मुझे पता नहीं है।

 

त्रिवेंद्र ने कहा कि हमने इस पार्टी को अपने खून से सींचा है। मैं क्यों चाहूंगा कि हमारी सरकार अस्थिर हो। उन्होंने कहा कि खनन से राजस्व बढ़ा है, मैं बधाई देता हूं। बढ़ना चाहिए। राज्य की आय के बहुत कम आयाम हैं। उन्होंने कहा कि मैंने खनन को लेकर इतना ही बोला और अवैध और अवैज्ञानिक खनन नहीं होना चाहिए।

और पढ़े  हरिद्वार का हैप्पी हत्याकांड: बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल, दूसरा हुआ फरार
  • Related Posts

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…