देहरादून:  नशे के सौदागरों पर एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख की हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

 

 

त्तराखंड पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बार फिर नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। एएनटीएफ और थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 123 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई जा रही है।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025”के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एएनटीएफ द्वारा प्रदेशभर में नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त टीम ने 12 नवंबर की रात को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से दो अभियुक्तों अब्बास 35 वर्ष और मोहम्मद सावेज (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे हेरोइन बरेली के जाकिर नाम के व्यक्ति से लाए थे और इसे देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में, खासकर कॉलेज विद्यार्थियों और अन्य लोगों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचते थे, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता था। एएनटीएफ ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड SIR: एक माह में 2.83 लाख दावे-आपत्तियां, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love