देहरादून: नरेंद्र नगर में बनेगा लॉ कालेज, लेकिन राज्य में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लेकर अब भी असमंजस

नरेंद्र नगर में लॉ कालेज के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। इसके लिए डागर में जमीन मिली है लेकिन उत्तराखंड में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर अब भी असमंजस बना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेंद्रनगर में लॉ कालेज की घोषणा की थी। श्री कंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में अक्तूबर 2021 में इसकी घोषणा की गई।

वन मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक लॉ कॉलेज के लिए डागर में भूमि का चयन कर लिया गया है। कॉलेज के लिए मानक के अनुरूप जमीन मिल चुकी है। वित्त से लॉ कालेज के प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही नए साल में लॉ कालेज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर अब भी असमंजस बना है।

 

एक साथ बने राज्य छत्तीसगढ़ में वर्ष 2003 और झारखंड में 2010 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बन चुकी है, लेकिन उत्तराखंड में इसके लिए भूमि की तलाश ही अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि, रानीपोखरी के लिस्ट्राबाद गांव में मार्च 2019 में इसका शिलान्यास किया गया था। विभागीय अधिकारी बता रहे हैं, इसका संपर्क मार्ग ठीक नहीं है। बताया गया कि इसे पहले नैनीताल में बनना था, लेकिन वहां भी इसके लिए जमीन नहीं मिली।

10 एकड़ भूमि में हुआ था शिलान्यास

लॉ यूनिवर्सिटी का रानीपोखरी के लिस्ट्राबाद में रेशम विभाग की 10 एकड़ भूमि में शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के बाद शुरुआती काम के लिए 50 लाख रुपये भी मंजूर किए गए, लेकिन शिलान्यास से आगे काम नहीं हुआ। इस बीच स्थान के चयन को लेकर पेच लगा दिया गया।

और पढ़े  दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत, लपटों पर काबू... कूलिंग का काम जारी
  • Related Posts

    चेतावनी: दिवाली पर पोटाश गन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, देश के अलग राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े

    दिवाली पर पटाखों के साथ पोटाश और कार्बाइड गन से जश्न जनजीवन खतरे में डाल सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के नेत्र रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग…

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…