देहरादून- उद्योगों को दिन में 20% सस्ती और पीक ऑवर्स में महंगी मिलेगी बिजली, आयोग ने 31 तक मांगे सुझाव

Spread the love

 

 

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली की सबसे अधिक खपत करने वाले उद्योगों व वाणिज्यिक केंद्रों के लिए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ का कांसेप्ट लेकर आया है। इसका मसौदा जारी करते हुए आयोग ने 31 जनवरी तक इस पर सुझाव मांगे हैं। इससे उद्योगों, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को दिन में सस्ती और पीक आवर में महंगी बिजली मिलेगी।

 

उत्तराखंड में बिजली की दरें अब दिन के समय के अनुसार तय की जा सकती हैं। नियामक आयोग केंद्र सरकार के विद्युत (उपभोक्ताओं के अधिकार) संशोधन नियम, 2023 के तहत यह बदलाव करने जा रहा है, जिसमें दिन के आठ घंटे को सोलर आवर्स घोषित कर उस दौरान बिजली दरें कम रखने का प्रावधान है। नियमों के अनुसार, सोलर समय में बिजली की दर सामान्य दर से कम से कम 20 प्रतिशत कम होगी। पीक आवर्स में औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए दरें 20 प्रतिशत या उससे अधिक बढ़ सकती हैं।

 

नई समय आधारित टैरिफ व्यवस्था की जरूरत महसूस
आयोग के अनुसार, उत्तराखंड में अभी तक टीओडी टैरिफ व्यवस्था में सोलर और नॉन-सोलर समय को अलग-अलग परिभाषित नहीं किया गया है। स्मार्ट मीटरों की स्थापना और रूफटॉप सोलर के बढ़ते उपयोग से बिजली खपत के पैटर्न में बदलाव आ रहा है, जिसे देखते हुए नई समय आधारित टैरिफ व्यवस्था की जरूरत महसूस की गई है। यूपीसीएल ने अगस्त 2024 से स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया है। योजना के अनुसार, एचटी उपभोक्ताओं के लिए जुलाई 2025 और लो टेंशन उपभोक्ताओं के लिए जून 2026 तक स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं।

आयोग का कहना है कि वास्तविक खपत के आंकड़ों के आधार पर ही टीओडी टैरिफ को अंतिम रूप दिया जाएगा।कांसेप्ट पेपर में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों की टीओडी व्यवस्था का अध्ययन भी शामिल किया है। जहां सोलर समय में रियायती दरें और पीक समय में अतिरिक्त शुल्क लागू है। आयोग ने सोलर समय तय करने, पीक-ऑफ पीक समय में बदलाव, टैरिफ संरचना व केंद्र सरकार के नियमों के अनुरूप व्यवस्था लागू करने जैसे मुद्दों पर सुझाव मांगे हैं। इच्छुक उपभोक्ता और संस्थाएं अपने सुझाव 31 जनवरी तक आयोग को भेज सकते हैं।

और पढ़े  Hormuz: भारत के लिए ईरान ने खोला होर्मुज, निर्बाध आ जा सकेंगे जहाज..

Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love