देहरादून-हरिद्वार हाईवे: लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर गुरुवार देर रात चलते ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार, दोपहर में 112 कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि हर्रावाला और कुआंवाला के बीच एक ट्रक में आग लग गई है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कमलेश गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के सामने, देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे ट्रक  में भीषण आग लगी हुई थी।

ट्रक चालक संजय कुमार (44) पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम गोलारा, थाना विजयगढ़, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को बताया कि वह देहरादून से गाजियाबाद जा रहा था। हर्रावाला चौकी से आगे विंडलास रिवर वैली के पास अचानक ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। चालक ने तुरंत ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन समय रहते आग बुझा दिए जाने से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…