देहरादून- महिला आरक्षण पर विपक्षी रुख के खिलाफ कांग्रेस नेत्रियां BJP में शामिल, अपमानित करने के आरोप

Spread the love

हिला आरक्षण की विपक्षी बाधा और प्रदेश कांग्रेस पर अन्याय का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की दो महिला नेत्री समेत काफी संख्या में नेता भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का स्वागत पार्टी का पटका और फूल माला पहनाकर किया। सभी को पार्टी की रीति नीति और वैचारिक अधिष्ठान की जानकारी दी।

रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, महिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा और घनसाली के पूर्व विधायक प्रत्याशी दर्शन लाल आर्य ने मंच से भाजपा के नारे लगाए। अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा परिवार और प्रदेशवासियों को भी महिला अधिकारों पर संसद में विपक्षी रुख पर नाराजगी है। आप सभी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन और महिला विरोधी विपक्ष के विरोध में साथ आए हैं। जनता के सहयोग से हम महिला अधिकारों के अपराधियों को लोकतांत्रिक तरीकों से सबक सिखाएंगे।

 

प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव महिलाओं के उत्थान, सम्मान और आत्मनिर्भरता को अपनी प्राथमिकता में रखा है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन लाया है, जिससे उनका विश्वास भाजपा के प्रति और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

 

पार्टी में होने वाली मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने संसद के अंदर महिला शक्ति के साथ जो अन्याय किया, वही प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने हमारे साथ किया है। जब मैंने अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो पार्टी के नेताओं ने मुझे अपमानित किया। इस अवसर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून- अंकित थपलियाल हत्याकांड, बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए बुजुर्ग पिता न्याय की सुप्रीम दहलीज तक गए

Spread the love
  • Related Posts

    भूमि फर्जीवाड़ा- समन्वय समिति की हुई बैठक, दून में बढ़े भूमि फर्जीवाड़े के मामले, 125 की सुनवाई, 24 में FIR

    Spread the love

    Spread the loveदून में भूमि फर्जीवाड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में 125 मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान 45 मामलों का…


    Spread the love

    केदारनाथ धाम- मंदिर के चारों ओर 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। समिति मंदिर के चारों ओर करीब…


    Spread the love