देहरादून: CM धामी के सख्त निर्देश, जमीन विवाद निपटाने के लिए एक माह तक चलेगा विशेष अभियान

Spread the love

 

प्रदेश में जमीन विवादों का निपटारा करने के लिए एक माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विवादों का शीघ्र व प्रभावी समाधान के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव प्रत्येक सप्ताह अभियान की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने राज्य में भूमि संबंधी विवादों का निपटारा करने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन व पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को निर्देश दिए कि सभी जिलों में लंबित भूमि विवादों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। सभी विवादित मामलों का निपटारा एक माह की समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान के अंत तक भूमि विवाद से जुड़े लंबित मामलों को शून्य स्तर तक लाया जाए।

सीएम धामी ने कहा कि भूमि विवाद आम नागरिकों की समस्याओं से सीधे जुड़े होते हैं और इनके कारण कानून व्यवस्था के साथ सामाजिक सौहार्द पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सरकार की प्राथमिकता है कि ऐसे विवादों का पारदर्शी व न्यायसंगत समाधान हो।
 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान संवेदनशील मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की अध्यक्षता में समितियां गठित की जाएगी। इन समितियों में संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) व चकबंदी विभाग के अधिकारियों को भी सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक, राजस्व व पुलिस समन्वय के माध्यम से विवादों का प्रभावी समाधान किया जा सके।

और पढ़े  रुड़की- 24 अप्रैल से पहले रेल यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल,दस जोड़ी ट्रेनों में नहीं हो पाएगा कंफर्म सफर

Spread the love
  • Related Posts

    चारधाम यात्रा- आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से, यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होंगे। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुबह 7 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा…


    Spread the love

    रिंकू राणा- थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

    Spread the love

    Spread the love   मायके से होली खेलकर स्कूटी से अपने घर जा रही थारू जन जाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत…


    Spread the love