देहरादून: दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम में आठ लाख बच्चों से जुड़े सीएम, त्योहार की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के करीब आठ लाख स्कूली बच्चों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके परिवार और दीपावली की तैयारियों के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि त्योहार परिवार और समाज को जोड़ने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों से घर की साफ-सफाई में परिवार का सहयोग करने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

 

धामी ने दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने और स्थानीय कारीगरों के बनाए उत्पाद खरीदने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय कुम्हारों और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बच्चों को पटाखों से दूर रहने और दीये व फुलझड़ियां जलाते समय बड़ों की देखरेख में रहने की सलाह दी।

 

उत्तराखंड के विकास को लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प जरूरी है।

 

उन्होंने बताया कि भविष्य में इस कार्यक्रम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीक के माध्यम से और उपयोगी बनाया जाएगा। इससे बच्चों को प्रेरक और जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले ढाई लाख से अधिक विद्यार्थियों ने निबंध के माध्यम से उत्तराखंड के विकास को लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए थे। बच्चों के उपयोगी सुझावों पर भविष्य की योजनाओं और नीतियों में भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और नई सोच विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: नवंबर में भी तेवर दिखा रहा सूरज, लंबा हुआ ठंड का इंतजार, बारिश-बर्फबारी के बाद भी चढ़ रहा पारा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…