देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने किया रानीपोखरी जाखन नदी पर बने पुल का लोकार्पण, मात्र 6 महीने में हुआ तैयार।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला के अलावा अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।बता दें कि पिछले साल बारिश के कारण 27 अगस्त को रानीपोखरी जाखन नदी का 57 साल पुराना पुल टूट गया था। इसके बाद यह 7 जनवरी 2022 को बनना शुरू हुआ था। अब यह यह पुल रिकॉर्ड छह महीने में तैयार किया गया है।
सांसद निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में यह निर्माण मील का पत्थर साबित होगा। इस से स्थानीय नागरिकों के साथ न केवल अन्य राज्यों से आ रहे लोगों को राहत मिलेगी बल्कि देश-विदेश से आ रहे पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को भी सुविधा मिल सकेगी।

और पढ़े  उत्तराखंड के मौसम का हाल: प्रदेश में 150 से अधिक सड़कें बंद, मौसम विभाग की चेतावनी, 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…