देहरादून- जनगणना, सबसे पहले राज्यपाल और CM करेंगे अपने आवास की स्वगणना, निदेशालय ने शुरू की तैयारी

Spread the love

त्तराखंड में पहले चरण की जनगणना की शुरुआत राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों व अफसरों से की जाएगी। जनगणना निदेशालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत 10 अप्रैल को जैसे ही प्रदेश में स्वगणना शुरू होगी तो निदेशालय की टीम इन वीआईपी की स्वगणना कराएगी।

जनगणना के पहले चरण के तहत वैसे तो मकान सूचीकरण व मकान गणना का काम 25 अप्रैल से शुरू होना है, लेकिन इससे ठीक 15 दिन पहले 10 अप्रैल से पोर्टल (https://se.census.gov.in) के माध्यम से प्रदेश में स्वगणना शुरू हो जाएगी। जनगणना निदेशालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारियों के घरों की स्वगणना कराने की योजना है।

प्रगणक तैयार, 25 अप्रैल से आएंगे आपके घर

जनगणना के पहले चरण के लिए जनगणना निदेशालय ने प्रगणक तैयार कर दिए हैं। 25 अप्रैल से यह प्रगणक आपके घर आएंगे। खास बात ये है कि प्रगणक की अपनी विजिट के दौरान आपके घरों पर मकान नंबर व दूसरी जानकारी अंकित करेंगे। स्वगणना में आपको मकान नंबर आदि की जानकारी नहीं देनी है।

कोई दस्तावेज नहीं केवल सवालों का जवाब देना है

जनगणना के पहले चरण के दौरान आपको कोई दस्तावेज नहीं देना। केवल 33 सवालों का जवाब देना है। यह 33 सवाल आपको पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर नजर आएंगे। अगर स्व गणना नहीं करेंगे तो प्रगणक आपसे इन सवालों का जवाब आपके घर आकर मांगेंगे। स्व गणना कर लेंगे तो वह केवल आपके जवाब का वेरिफिकेशन करेंगे, जिससे आपका समय बचेगा।

और पढ़े  हरिद्वार- जिले के स्कूलों में गहराया मिड-डे मील संकट, उधार के चावल से बन रहा भोजन, कई विद्यालयों में हुआ बंद

Spread the love
  • Related Posts

    मोटाहल्दू: परिजनों के भरोसे पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस,लापता हुई बालिका पूरी तरह सुरक्षित।

    Spread the love

    Spread the love एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का ‘सुपर क्विक’ एक्शन- मात्र 5 घंटे में 50+ CCTV खंगालकर दिल्ली में ट्रेस की लापता बालिका लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर…


    Spread the love

    देहरादून: सरकारी संपत्ति पर पोस्टर लगाने के मामले में पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण बरी, जानें..

    Spread the love

    Spread the love   न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ईशांक राजपूत की कोर्ट ने सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति पोस्टर लगाने के आरोप से पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण को बरी कर…


    Spread the love