देहरादून: हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए योजनाओं का लाभ: आशा

Spread the love

देहरादून: हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए योजनाओं का लाभ: आशा

27 मई भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार से हो गया है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित महिलाओं से संपर्क साधा गया और उनके साथ सेल्फी ली गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं जिनमें आगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशाएं आदि से उनकी समस्याएं जानी।
प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी ने लाभार्थी महिलाओं के साथ सेल्फी लेकर किया। इस दौरान प्रवास पर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।
शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती आशा नौटियाल ने बताया कि महिला मोर्चा ने उत्तराखंड के सभी 19 संगठनात्मक जिलों में प्रवास कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित और सरकार की योजनाओं से वंचित रहे परिवारों से संपर्क किया। श्रीमती आशा नौटियाल जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के लिये सुकन्या, उज्जवला गैस महिला स्वयं सहायता समूह, महिला कौशल विकास योजना आदि दर्जनों योजनाओं के द्वारा लाभ देने का कार्य हमारी सरकारें कर रही हैं। केंद्र व प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक महिला तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान भाजपा महिला मोेर्चा ने आगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मुलाकात की। वहीं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ महिलाओं को दिलाए जाने को निर्देशित किया। श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। प्रदेश में होने वाले चुनावों में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करना होगा।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: संकरी सड़कों पर अनियंत्रित वाहन संख्या पर HC सख्त, नैनीताल में बढ़ते ट्रैफिक दबाव पर जताई चिंता

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *