देहरादून- सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार, सब्सिडी फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगी 10 हजार की रिश्वत

हायक कृषि अधिकारी दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में दस रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने सहायक कृषि अधिकारी को गिरफ्तार किया।

 

आरोप है कि हरिओम यादव निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड कोटद्वार वर्तमान में सहायक कृषि अधिकारी विकासखंड खानपुर, जिला हरिद्वार ने शिकायतकर्ता से दस हजार की उत्कोच धनराशि की मांग की थी। शिकायत के आधार पर सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए हरिओम यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…