देहरादून: हवा की गुणवत्ता पहुंची बहुत खराब श्रेणी में, एयर क्वालिटी इंडेक्स 329 पर पहुंचा

Spread the love

देहरादून में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंची गई है। देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स 329 पहुंच गया है। लगातार दूसरे दिन देहरादून में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहरों में एक्यूआई को लेकर रिपोर्ट जारी करता है। सीपीसीबी ने 242 शहरों के एक्यूआई को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इसमें 15 शहर ऐसे हैं, जहां पर हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज है, इसमें देहरादून है। देहरादून में बुधवार को भी एक्यूआई 318 दर्ज किया गया था। इसके अलावा 28 दिसंबर को भी एक्यूआई 301 रहा था।

ऋषिकेश का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में
ऋषिकेश की स्थिति तुलनात्मक तौर पर ठीक है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार ऋषिकेश का एक्यूआई बुधवार को 136 रहा है। काशीपुर शहर की रिपोर्ट नहीं आई थी। 30 दिसंबर को काशीपुर में एक्यूआई 182 रहा था।


Spread the love
और पढ़े  होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love