देहरादून: 18 महीने बाद आज देहरादून पहुंची उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

 

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा लगभग डेढ़ साल बाद आज बुधवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंची हैं। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों व कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा करेंगी।

जनवरी 2024 में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की देहरादून में हुई रैली के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार को देहरादून पहुंची। उनके दौरे से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस मुख्यालय में सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व विधायकों के साथ वह बैठक कर रही हैं। इसमें संगठनात्मक रणनीति व कार्यक्रमों में पार्टी नेताओं से चर्चा कर सुझाव लेंगी।

इसके बाद संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर नियुक्त पर्यवेक्षकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, परगट सिंह, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व विधायक भी मौजूद हैं।

और पढ़े  CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…