देहरादून: 2 भाई समेत तीन कमरे में मिले मृत,तीनों त्यूणी में मकानों का कर रहे थे निर्माण, कमरे में रिस रही थी LPG

देहरादून के त्यूणी तहसील क्षेत्र के भूठ गांव में राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में रविवार को डिरनाड गांव निवासी प्रकाश, संजय और पट्यूड गांव निवासी संदीप मृत अवस्था में मिले। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे के खिड़की और दरवाजे भीतर से बंद थे। कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही थी। तीनों मृतक राज मिस्त्री का कार्य करते थे। काफी दिनों से भूठ गांव में रहकर मकानों के निर्माण और मरम्मत का कार्य कर रहे थे।

मृतक प्रकाश और संजय सगे भाई थे। राजस्व पुलिस प्रथम दृष्टया में गैस लीकेज को मौत का कारण मान रही है। नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने बताया कि सुबह भूठ गांव में राज मिस्त्री का कार्य करने आए तीन लोगों के अपना कमरा न खोलने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने बताया कि कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही है। सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दरवाजे को तोड़कर कर्मचारी भीतर दाखिल हुए। कमरे में तीन लोग अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही थी।

जांच करने पर पाया गया कि तीनों की मौत हो चुकी है। गैस सिलिंडर भी पूरा खाली हो गया था। लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले ही तीनों ने गैस सिलिंडर भरवाया था। मृतक प्रकाश, संजय भाई सगे भाई थे और संदीप भी उनका रिश्तेदार था। तीनों काफी दिनों ने गांव में कार्य कर रहे थे। तीनों के गांव भी भूठ गांव के पास ही हैं। प्रथम दृष्टया में मामला गैस लीकेज से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: दिवाली पर आज मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-कोहरा बढ़ाएगा ठंड, 5 दिन अलर्ट
  • Related Posts

    बर्फीली ढलानों से रोमांचक सफर तक:12 महीने गुलजार रहेगा उत्तराखंड का पर्यटन, औली में शुरू होंगे विंटर गेम्स

    चारधाम यात्रा के बाद अब उत्तराखंड में पर्यटन का नया सीजन शीतकाल में भी रफ्तार पकड़ेगा। बर्फ से लकदक पहाड़, रोमांचक साहसिक गतिविधियां और आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा पर्यटकों को…

    उत्तराखंड: 26 साल बाद भी भाषा संस्थान को नहीं मिला स्थायी ठिकाना, अब देहरादून में की जा रही भूमि की तलाश

    उत्तराखंड राज्य गठन के 26 साल बाद भी उत्तराखंड भाषा संस्थान को स्थायी मुख्यालय के लिए जमीन नहीं मिल पाई है। कभी गैरसैंण में संस्थान का मुख्यालय बनाने की घोषणा…