Death of Mother:- बीती रात शनिवार को राखी सावंत की मां का हुआ निधन,इस दुख की घड़ी में याद आए सलमान..

Death of Mother:- बीती रात शनिवार को राखी सावंत की मां का हुआ निधन,इस दुख की घड़ी में याद आए सलमान..

राखी सावंत की मां जया का बीती रात शनिवार को निधन हो गया. उनकी मां का लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा था. राखी अपनी मां के बेहद करीब थीं. अब उनके निधन से राखी एकदम टूट गई हैं.
राखी सावंत की मां पिछले 3 सालों से कैंसर से जूझ रही थीं. लंबे समय से इसका इलाज भी चल रहा था. हालांकि, वक्त के साथ-साथ उनकी बीमारी बिगड़ती रही. कैंसरी किडनी और फेफड़ों तक फेल गया था. उनकी मां का मल्टीपल ऑर्गन फेल हो गया था, जिसकी वजह से हालत और क्रिटिकल हो गई थी. राखी का कहना था कि जनवरी में उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर भी हो गया था, जिसके बाद वह किसी को पहचान भी नहीं पा रही थीं.

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उनका करुण रुदन देख किसी की भी आंखे नम हो जाएंगी। राखी सावंत सलमान खान का नाम ले-लेकर रो रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सलमान खान को अपना भाई मानती हैं। दुख की इस घड़ी में राखी को उन्हीं की याद आई। कल 28 जनवरी को राखी सावंत की मां ने आखिरी सांस ली। यह दुख राखी पर पहाड़ बनकर टूटा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मां को अस्पताल से ले जाते हुए राखी फूट-फूटकर रो रही हैं। इस दौरान उन्होंने सलमान खान को भी याद किया। वीडियो में बिलखते हुए राखी कहती नजर आ रही हैं, ‘सलमान भाई मां मर गई।’ इस तरह बार-बार राखी सलमान भाई का नाम ले रही हैं।

और पढ़े  9/11 की 25वीं बरसी: इराक-अफगानिस्तान की जंग में 7000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिकों की गई जान, क्या हासिल हुआ?

राखी सावंत एक्टर सलमान खान को बहुत मानती हैं। बॉलीवुड के भाई कहे जाने वाले सलमान ने हर मुसीबत में राखी का साथ दिया है। राखी की मां के इलाज में उन्होंने आर्थिक मदद दी। साथ ही राखी की निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियां भी सलमान चुटकियों में सुलझा देते हैं। बीते दिनों जब राखी अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर परेशान थीं और आदिल शादी को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं कर रहे थे, तब भी सलमान खान ने दखल दिया और सारा मामला सुलझ गया। राखी सावंत ने खुद यह कहा था कि भाई यानि सलमान खान ने सब सही कर दिया।

  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…