दंपती की मौत: दंपती की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला पति..बिस्तर पर मिला पत्नी का शव

 

खीमपुर खीरी जनपद के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव हैदराबाद में 50 वर्षीय राज बहादुर मिश्रा और उनकी 48 वर्षीय पत्नी सुनीला देवी मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार सुबह सुनीला देवी का शव मकान की छत पर बने कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। जबकि राज बहादुर का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार राज बहादुर मिश्रा और उनकी पत्नी सुनीला देवी के कोई संतान नहीं थी। पति और पत्नी ही मकान में रहते थे।। मंगलवार की रात पति और पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुनीला देवी की लाश छत पर कमरे में चारपाई पर पड़ी मिली, जबकि राज बहादुर का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घर का सारा सामान सुरक्षित बताया गया है।

थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मृतकों के शवों को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत का पता चल पाएगा। वहीं दंपती की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं। मृतकों के रिश्तेदारों को सूचना दी गई है।

और पढ़े  काशी में अमित शाह का दौरा: 7 अक्तूबर को करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में होगा जलाभिषेक
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…