झारखंड: अस्पताल के गलियारे का हिस्सा ढहा, 2 लोगों की मौत, एक अन्य के फंसे होने की आशंका

Spread the love

 

झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को सरकारी अस्पताल के गलियारे का एक हिस्सा ढहने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि साकची इलाके में एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग की दूसरी मंजिल पर शाम करीब 4 बजे यह घटना हुई, जिसमें कुल 15 लोग फंस गए।

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि देर शाम मलबे से दो शव बरामद किए गए और एक अन्य व्यक्ति के अभी भी अंदर होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। घटनास्थल से पहले बचाए गए 12 लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। उसे 48 घंटे में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

 

 

00


Spread the love
और पढ़े  एयर एंबुलेंस क्रैश- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत,ये है सवारों की सूची..
  • Related Posts

    एयर एम्बुलेंस  क्रैश- रांची से उड़ी जिंदगी की उड़ान और जंगल में खामोश,उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र…


    Spread the love

    एयर एंबुलेंस क्रैश- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत,ये है सवारों की सूची..

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से…


    Spread the love