देहरादून- घर पहुंचा चौकी प्रभारी का पार्थिव शरीर, गमगीन हुआ माहौल, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

षिकेश की शिवपुरी पुलिस चौकी में तैनात चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की ड्यूटी से लौटते समय आज सड़क हादसे में मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास घमंडपुर रानीपोखरी लाया गया। उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता, पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सूचना पाकर सैकड़ो क्षेत्रवासी उनके घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। वहीं, पुलिस के जवानों व अधिकारियों द्वारा विनोद शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद तिरंगे में लपेटकर उनके पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट, ऋषिकेश के लिए ले जाया गया।

और पढ़े  गौरीकुंड-केदारनाथ: चीरबासा पैदल मार्ग बहाल, 2 हजार तीर्थयात्री धाम रवाना, संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारी तैनात
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…