दाऊलाल वैष्णव: रेल मंत्री अश्विनी के पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन, जोधपुर में होगा अंतिम संस्कार

Spread the love

 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का आज सवेरे जोधपुर के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और एम्स में उनका इलाज जारी था। दाऊलाल वैष्णव पूर्व में इनकम टैक्स विभाग में प्रैक्टिस करते थे और जोधपुर के पूर्व विधायक कैलाश भंसाली के साथ उनकी साझेदारी रही थी। वे मूल रूप से पाली जिले के जीवंद कलां गांव के निवासी थे, लेकिन 1966 में पाली से स्थाई रूप से जोधपुर आकर बस गए थे।

निधन की सूचना मिलते ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव कुछ देर पहले एम्स अस्पताल पहुंचे और अपने पिता को अंतिम विदाई दी। तीन दिन पहले भी वे जोधपुर आए थे और अस्पताल में अपने पिता से मुलाकात कर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

आज दोपहर बाद जोधपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के शोक में राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आमजन ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर शोक जताया है।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने अपने शोक संदेश में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि दाऊलाल वैष्णव एक सरल एवं मूल्यनिष्ठ जीवन जीने वाले आदर्श व्यक्ति थे। देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।

और पढ़े  भारत ने व्यापार समझौते के पहले दिन भेजा 14 करोड़ डॉलर का सामान, किन क्षेत्रों को ज्यादा फायदा?

Spread the love
  • Related Posts

    सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love

    West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

    Spread the love

    Spread the loveजंग के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में  पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। पीटीआई…


    Spread the love