Daler Mehndi : मानव तस्करी मामले में पटियाला कोर्ट ने सुनाई दलेर मेहंदी को जेल की सजा।।

पटियाला कोर्ट ने गुरुवार को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को जेल भेज दिया है। बता दें कि 2003 में दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप में दो साल की सजा सुनाई गई थी। अदालत ने इस सजा को बरकरार रखते हुए दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला 2003 का है। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया गया था। दोनों के खिलाफ अमेरिका में 31 केज दर्ज किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि वह गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी 2018 में गायक को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेहंदी के वकील ने इस फैसले को पटियाला कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को फैसले को कायम रखते हुए गायक और उनके भाई को जेल भेज दिया है। 

और पढ़े  दिल्ली में SIR की कतार: कागज का पेट भरने में किसी की छूटी दिहाड़ी, कोई बच्चों को छोड़ घंटों लाइन में
  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    राहत की बात- बैंक हड़ताल के दौरान दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

    बैंक यूनियनों की 28 सिंतबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।   बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक,…