दरिंदगी: दोस्तों ने बारी-बारी से लूटी आबरू, चचेरे भाई को भी न आई शर्म, पुलिस ने भी नहीं किया इंसाफ

आगरा के ताजगंज इलाके की हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा को फुसलाकर ले जाने के बाद चार युवकों ने आगरा व मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। ताजगंज पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे जेल भेज दिया। मुकदमे में अन्य आरोपियों के नाम तक नहीं बढ़ाए। पॉक्सो एक्ट की धारा भी नहीं बढ़ाई, जबकि कोर्ट में पीड़िता ने चार आरोपियों के नाम बताए थे। सपा नेताओं ने पुलिस आयुक्त से मिलकर सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

घटना 13 अगस्त की है। हाईस्कूल की छात्रा कोचिंग जाने के बाद लापता हुई थी। दो दिन बाद पुलिस ने उसे शीतल नामक युवक के कब्जे से मुक्त कराया। पीड़िता ने शीतल पर बहलाकर मथुरा ले जाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। पुलिस को बताया था कि आरोपी अगले दिन उसे मथुरा से ताजनगरी के होटल में लेकर आया, जहां आरोपी के चचेरे भाई राहुल, रोहित और दोस्त अनस ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और जान से मारने की धमकी दी। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने शीतल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब अन्य आरोपी परिवार को धमकी दे रहे हैं।
बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाह पीड़ित परिवार के साथ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के पास पहुंचे। कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। पुलिस आयुक्त ने जांच कर उचित कार्रवाई के आश्वासन दिए। वहीं मामले में ताज सुरक्षा एसीपी यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में सघन जांच की जा रही है। बयान के आधार पर पाॅक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़े  आगरा-दिल्ली हाईवे: सुबह 5 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, एमजी रोड पर नई व्यवस्था, आज से हुई लागू
  • Related Posts

    UP: 114 सेक्टरों के साथ बसेगा न्यू नोएडा, 71 में उद्योग, 19 में बसेंगे घर, सेक्टरवार खाका तैयार

    दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर विकसित होने वाले दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) का सेक्टरवार खाका तैयार हो गया है। मास्टरप्लान 2024 के अनुसार नोएडा…

    UP: 181 सीटों के दावे से 125 तक आई कांग्रेस, राहुल-अखिलेश मिलकर लेंगे अंतिम फैसला, मसूद फिर हमलावर

    सपा के साथ सीट बंटवारे पर जारी खींचतान के बीच दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 125 सीटों से कम पर समझौता…