दिल्ली: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दफ्तर में हुई करोड़ों की चोरी, हेड कांस्टेबल गिरफ्तार..

 

 

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दफ्तर में करोड़ों की चोरी हुई है। लोधी रोड स्थित दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के ऑफिस में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) के रूप में काम करती है, जो देशभर में गैंगस्टरों और आतंकवादियों से जुड़े मामलों की जांच करती है।

चोरी सेल कार्यालय के गोदाम में हुई है। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल खुर्शीद पर चोरी का आरोप है। पुलिस ने 50 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल खुर्शीद को पहले स्पेशल सेल के गोदाम में तैनात किया गया था, बाद में उसकी पोस्टिंग ईस्ट दिल्ली जिले में कर दी गई थी।

 

सूत्रों के अनुसार, आरोपी गोदाम पहुंचा और वहां तैनात स्टाफ ने यह सोचकर उसे जाने दिया कि चूंकि वह पहले वहीं तैनात था, वह किसी आधिकारिक काम से आया होगा। लेकिन हेड कांस्टेबल खुर्शीद ने वहीं तैनात पुलिसकर्मियों के सामने ही चोरी को अंजाम दे दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या आरोपी इससे पहले भी ऐसी चोरियों में शामिल रहा है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि यह सिपाही स्पेशल सेल में ही तैनात था और 25 को इसे दिल्ली पुलिस के पूर्व जिले के लिए रवाना किया गया था। इसने स्पेशल सेल के मालखाने में 30 और 31 मई की रात चोरी की है।

उन्होंने बताया कि यह मालखाने से करीबन 60 लाख रुपये और इतने की ज्वेलरी चुरा कर ले गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को वारदात के खुलासा होने के 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि वह मालखाने में ही तैनात था और माल खाना इंचार्ज के साथ काम देखता था। उसकी उपस्थिति में मालखाने के काम को यही संभालता था। चोरी की हुई ज्वेलरी और नकदी मलखान में ही रखी हुई थी।

और पढ़े  अगर शर्म बची है तो इस्तीफा दें: ज्ञानेश कुमार पर जयराम रमेश ने बोला हमला, कहा- अब आप देश के लिए बोझ बन गए
  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…