दरिंदगी : प्रेमिका को होटल में बुलाकर बेहोश कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने उठाया ये कदम..

दरिंदगी : प्रेमिका को होटल में बुलाकर बेहोश कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने उठाया ये कदम..

पीलीभीत में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से मिलने पहुंची पीड़िता ने पुलिस लाइन गेट पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत अब सामान्य है।

सदर कोतवाली में दो जून, 2022 को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि पूरनपुर निवासी मोहम्मद रेहान खान ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर वह टाल-मटोल करने लगा।

15 मई को रेहान ने शादी की बात करने के लिए पूरनपुर बुलाया था। वहां पहले से ही इजहार खां, इमरान खां, फैजान, बरेली निवासी जावेद मौजूद थे। आरोप है कि रेहान ने पीड़िता को शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
अश्लील वीडियो भी बनाया और वायरल करने की दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी रेहान ने अश्लील वीडियो बना लिया है। थाने पर जाने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। युवती का कहना है कि आरोपी रेहान या तो उससे शादी करे या फिर उसे जेल भेजा जाए।

और पढ़े  UP: पूरा प्रदेश मानसून की चपेट में, आज 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, यहां वज्रपात की आशंका
  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…