हल्द्वानी- गौलापार में उतरेंगे क्रिकेट के सितारे, इंडिया कैप्टन्स व मुंबई स्पार्टन्स के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला

Spread the love

 

 

ल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज बुधवार से लीजेंड्स क्रिकेट लीग का आगाज होगा। उद्घाटन मैच सुरेश रैना के नेतृत्व वाली मुंबई स्पार्टन्स और हाशिम अमला की इंडिया कैप्टन्स के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। दोनों टीम इरफान पठान, श्रीसंत, कार्लोस ब्रेथवेट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से सजी है।

 

लीग के सह संस्थापक रहम रहेज ने बताया कि लीग के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मंगलवार शाम में खिलाड़ी यहां पहुंच गए हैं।

खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था रामपुर रोड स्थित एक होटल के अलावा रुद्रपुर के एक होटल में की गई है। बुधवार शाम को सात बजे टॉस होगा। 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के प्रवेश द्वार दोपहर चार बजे से ही खोल दिए जाएंगे।

1500 स्कूली बच्चों को फ्री एंट्री
आयोजकों ने स्थानीय स्कूलों के बच्चों के लिए विशेष पहल की है। स्टेडियम में 1500 स्कूली बच्चे मुफ्त में मैच देख सकेंगे। यह सुविधा पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगी। बच्चों को अपने स्कूल आईडी कार्ड के साथ समय पर पहुंचना होगा।

बाउंसर और पुलिस की तैनाती
दर्शकों की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आयोजकों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। स्टेडियम में बड़ी संख्या में निजी बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल की भी मुस्तैद तैनाती रहेगी।


Spread the love
और पढ़े  ईरान के मोजतबा खामेनेई का बयान- खाड़ी देशों पर हमले जारी रहेंगे, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी बंद रहेगा
  • Related Posts

    रुद्रपुर- ट्रेन की चपेट में आने से टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

    Spread the love

    Spread the love     रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच…


    Spread the love

    देहरादून- कांग्रेस नेता हरक सिंह ने की प्रेसकांफ्रेंस, सीएम विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग का लगाया आरोप

    Spread the love

    Spread the love   कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के उपयोग को लेकर सवाल उठाए। उनका कहा कि सूचना के अधिकार के…


    Spread the love