covid-19:ब्रेकिंग – कोरोना वायरस ने स्कूल में मचाया हड़कंप, इस स्कूल में एक साथ इतनी छात्राएं मिली संक्रमित

Spread the love

covid-19: कोरोना वायरस ने स्कूल में मचाया हड़कंप, इस स्कूल में एक साथ इतनी छात्राएं मिली संक्रमित

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 37 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। शनिवार रात आई रिपोर्ट में इन छात्राओं में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे विद्यालय और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

रविवार को सीएमओ के साथ विद्यालय पहुंची स्वास्थ्य टीम ने छात्राओं को विद्यालय में क्वारंटीन कर दवाएं उपलब्ध कराई हैं। इनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।
5 दिन पहले 1 छात्रा मिली थी संक्रमित
मतौली कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की एक छात्रा पांच दिन पहले कोरोना संक्रमित मिली थी। कक्षा आठ की छात्रा होली की छुट्टी पर घर गई थी। लौटने के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर उसे सीएचसी पर दिखाया गया। जब कोरोना जांच कराई गई तो आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कोरोना की पुष्टि होने के बाद करीब 95 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट शनिवार रात आई। 37 छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि शनिवार को नानकपुर गांव निवासी 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी।


Spread the love
और पढ़े  मथुरा- नाव हादसा: हुई ये जरा सी चूक और 10 जिंदगी खत्म, सामने आया हादसे का कारण
  • Related Posts

    रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायता राशि में हुई वृद्धि

    Spread the love

    Spread the loveरोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की…


    Spread the love

    7 साल की उम्र में गवाएं दोनों हाथ, मुआवजे की आस में चली गई जान, अब हाईकोर्ट से आया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveफरवरी 1997 में पप्पू सात साल का था। वह घर के बाहर खेल रहा था। बिजली विभाग की ओर से गली में सड़क पर ही ट्रांसफाॅर्मर रखा गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *