Covid-19: दिल्ली में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार,एक दिन में आए इतने नए संक्रमण के मामले |

Spread the love

Covid-19: दिल्ली में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार,एक दिन में आए इतने नए संक्रमण के मामले |

दिल्ली में लंबे समय के बाद कोरोना के 117 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि जांच बढ़ने से संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में कोविड के एक्टिव केस 346 है। इनमें से 17 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 212 मरीज ओम आइसोलेशन में हैं।

अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 11 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। इनमें से ज्यादातर दूसरे बीमारी के मरीज भी शामिल हैं। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अब बुखार के सभी मामलों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच बढ़ाने के साथ अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है। दिल्ली में पिछले दो दिन (मंगलवार और बुधवार) से 80 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण दर भी 5 फीसदी रही। इसके अलावा मौसमी बीमारी के साथ इन्फ्लूएंजा के मामले भी बढ़ रहे हैं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि अभी समस्या गंभीर नहीं हैं, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में उपसचिव (कोविड) ने आदेश जारी कर कहा कि दिल्ली में कोरोना व एच3एन2 के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसी किसी भी समस्या से निपटने के लिए अस्पताल व प्रशासन पूरी तरह से तैयार रहें। जरूरत के आधार पर दवाइयां व अन्य की व्यवस्था रखी जाए। साथ ही जांच का दायरा बढ़ाया जाए। साथ ही कोरोना नियमों का पालन करने को कहा गया है।

और पढ़े  एलपीजी संकट पर हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित, बाढ़ प्रभावित राज्यों को केंद्र से बड़ी राहत

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया में तनाव पर डीजीसीए ने जारी की एडवाइजरी..

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश की सभी एयरलाइंस को खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्रों से बचने और सुरक्षा जोखिम आकलन…


    Spread the love

    पालम अग्निकांड- बड़ा खुलासा: दमकल और एंबुलेंस के लिए रुकावट बना गलियों में अतिक्रमण, तड़प-तड़पकर हुई मौत

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली के पालम में बीते बुधवार को एक बड़ा हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद अब सड़कों पर अतिक्रमण को घटनास्थल पर देरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *