देहरादून- घर के अंदर बाहरी लोगों को बुलाकर नमाज पढ़ाने पर विवाद, काली सेना ने किया हंगामा

मियांवाला में घर के अंदर बाहरी लोगों को बुलाकर नमाज पढ़ाने का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। काली सेना संगठन के लोगों ने इसका आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। अब इस मामले में मुस्लिम सेवा संगठन ने पुलिस से शिकायत की है। उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जुमे की नमाज को रुकवाकर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया।

दरअसल, शुक्रवार को मियांवाला में काली सेना संगठन के लोगों ने घर में बाहर से लोगों को बुलाकर नमाज पढ़ाने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इस मामले में शनिवार को मुस्लिम सेवा संगठन ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

 

संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व मुस्लिम समुदाय के धार्मिक स्थलों पर और घरों पर हमले कर रहे हैं। सरकारी तंत्र भी ऐसे असामाजिक तत्व को छूट दी जा रही है। उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहा कि प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश की जा ही है, इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

और पढ़े  बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: देर रात लामबगड़ के पास पिकअप और कार की टक्कर, 12 लोग घायल
  • Related Posts

    पटाखे का लालच देकर कर दी हैवानियत: उत्तराखंड में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

    काशीपुर आईटीआई क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और झाड़ियों में…

    असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी

    असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…