विवाद: 8,500 रुपये तक का Apple दे रहा है मुआवजा, कैसे करें दावा

Spread the love

 

 

 

Apple को अपनी वॉइस असिस्टेंट सेवा Siri को लेकर अमेरिका में दर्ज एक मुकदमे में समझौता करना पड़ा है। कंपनी पर आरोप था कि Siri बिना अनुमति के यूजर्स की निजी बातचीत रिकॉर्ड करती थी। इस मामले में Apple अब करीब 790 करोड़ ($95 मिलियन) का सेटलमेंट करने को राजी हो गया है। योग्य यूजर्स को 8,500 रुपये ($100) तक मुआवजा मिल सकता है।

 

क्या है पूरा मामला?

यह केस 2019 में दर्ज किया गया था। आरोप था कि Siri कई बार बिना कमांड के खुद-ब-खुद एक्टिव हो जाती थी और यूजर्स की निजी बातचीत रिकॉर्ड कर लेती थी। इनमें कुछ रिकॉर्डिंग्स में स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी और निजी चर्चाएं भी शामिल थीं, जिन्हें कथित तौर पर बाहरी कॉन्ट्रैक्टर्स को भेजा गया था।
Apple ने इन आरोपों से इनकार किया है, लेकिन बिना मुकदमा लड़े समझौता करने का फैसला किया है। कंपनी का दावा है कि Siri हमेशा से यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखती है और उसने कभी भी रिकॉर्डिंग्स को बेचने या मार्केटिंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया।

कितना मिलेगा मुआवजा?

  • अधिकतम $100 (करीब ₹8,500) प्रति यूजर
  • हर योग्य डिवाइस पर $20 तक का भुगतान
  • आप अधिकतम 5 डिवाइसेज के लिए क्लेम कर सकते हैं

कौन कर सकता है दावा?

जिन्होंने 17 सितंबर 2014 से 31 दिसंबर 2024 के बीच Apple डिवाइस पर Siri का इस्तेमाल किया हो। जिनके साथ अनचाही Siri एक्टिवेशन और निजी बातचीत रिकॉर्ड होने की घटना हुई हो। यदि आपके पास iPhone, iPad, MacBook, Apple Watch, HomePod, iPod Touch और Apple TV है तो मुआवजे के लिए दावा कर सकते हैं। मुआवजे के लिए आपको सेटलमेंट पोर्टल https://lopezvoiceassistantsettlement.com/submit-claim पर जाना होगा और जरूरी जानकारी देनी होगी।

Spread the love
और पढ़े  माइक्रोसॉफ्ट की सुनामी: एक दिन में ₹39 लाख करोड़ जोड़े, एनवीडिया को पछाड़ इस मामले में बनी नंबर-1 कंपनी
  • Related Posts

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love

    2026 सावन सोमवार: आज सावन का पहला सोमवार, जानें पूजा मुहूर्त और शिवलिंग पर क्या चढ़ाना होगा शुभ

    Spread the love

    Spread the loveसावन का पहला सोमवार आज, 3 अगस्त 2026 को है। यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन शिवलिंग…


    Spread the love