उत्तराखंड: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन- देवप्रयाग से जनासू के बीच देश की सबसे लंबी दोहरी रेल सुरंग का निर्माण पूरा

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देवप्रयाग से जनासू के बीच 14.58 किलोमीटर लंबी दोहरी रेल सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है। यह सुरंग अब देश की सबसे लंबी रेल सुरंग बन गई है, जिसे टनल बोरिंग मशीन  शिव और  शक्ति की मदद से रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है।
टीबीएम शिव ने 820 दिनों में सुरंग का काम पूरा किया, जबकि टीबीएम शक्ति ने 851 दिनों में पहली सुरंग बनाकर 16 अप्रैल 2025 को यह उपलब्धि हासिल की थी।
पांच जिलों में रेल नेटवर्क होगा मजबूत
हाइड्रोलिक कटिंग तकनीक से लैस इन दो टीबीएम मशीनों ने 6.5 मीटर व्यास की सुरंग खोदने में सफलता हासिल कर दिखाया। यह सुरंग 125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का हिस्सा है, जिसके पूरा होने पर यात्रा का समय 7-8 घंटे से घटकर 2 घंटे रह जाएगा। इससे उत्तराखंड के पांच जिलों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
और पढ़े  उत्तराखंड: यमकेश्वर में लंगूर के हमले से कोमा में गए बच्चे की एम्स में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी

    उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश…