साजिश!:  लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलिंडर, देखते ही मच गया हड़कंप

Spread the love

 

 

उत्तराखंड में लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर ढंडेरा क्षेत्र में छावनी के पास भूछड़ी रेलवे से करीब 300 मीटर आगे शनिवार को सुबह पौने सात बजे तीन किलो का एक खाली गैस सिलिंडर मिलने से हड़कंप मच गया। ढंडेरा स्टेशन मास्टर ने सिलिंडर को कब्जे में ले लिया, जबकि जीआरपी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सुबह बीसीएन मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी कि ट्रैक पर एक सिलिंडर पड़ा है। सुरक्षा बल पोस्ट लक्सर के एसआई नरेंद्र सिंह नेगी और रुड़की के एएसआई बसंत लाल मौके पर पहुंचे। ट्रैक पर किमी 1553/1 अप लाइन के बीच तीन किलो का एक सिलिंडर पड़ा था।

रेलवे अफसरों के मुताबिक, जिस जगह पर गैस सिलिंडर मिला, वहां पर रेलवे पटरी के एक ओर सैन्य एरिया की दीवार है। मौके पर पहुंची रेलवे की टीम के कर्मी ने सिलिंडर उठाया तो वह खाली था, जिसे स्टेशन मास्टर ढंडेरा ने अपनी सुपुर्दगी में रख लिया।

रुड़की रेलवे स्टेशन कई मायनों में उत्तराखंड के लिए अहम है। रुड़की रेलवे स्टेशन पर 80 से अधिक ट्रेनों का स्टॉपेज है। रुड़की रेलवे स्टेशन अति संवेदनशील श्रेणी में आता है। पूर्व में भी इसे उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं।

अब रुड़की रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खाली गैस सिलिंडर मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चर्चा है कि यह कोई बड़ी साजिश भी हो सकती है। जीआरपी के अधिकारी साजिश से इनकार कर रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच करने की भी बात कर रहे हैं।

और पढ़े  अल्मोड़ा- कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में PNB के कैशियर की मौके पर ही मौत

इसके अलावा रुड़की रेलवे स्टेशन की अहमियत इसलिए भी जरूरी मानी जाती है कि विश्व प्रसिद्ध आईआईटी कॉलेज, बीईजी सेंटर और विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर में आने वाले लोग ट्रेनों से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं। इसके अलावा कुंभ में भी रुड़की रेलवे स्टेशन की अहम भूमिका रहती है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love