षड्यंत्र: एटीएस ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के कर्मी रविंद्र कुमार को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान की एजेंसी ISI के लिए कर रहा था काम

Spread the love

 

त्तरप्रदेश एटीएस ने ऑर्डिनेंस फैक्टरी, हजरतपुर फिरोजाबाद में कार्यरत रविंद्र कुमार को गिरफ्तार गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा के साथ षड्यंत्र कर ऑर्डिनेंस फैक्टरी की गोपनीय और संवेदनशील सूचनाएं व दस्तावेज साझा कर रहा था।

इसी क्रम में एटीएस उत्तर प्रदेश को जानकारी मिली थी कि रविंद्र कुमार कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा से ऑर्डिनेंस फैक्टरी, कानपुर में कार्यरत कुमार विकास भी जुड़ा है और ऑर्डिनेंस फैक्टरी की गोपनीय सूचनाएं व दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से कथित पाकिस्तानी एजेंट को उपलब्ध करा रहा है।

जनवरी 2025 में पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आया था
एटीएस उत्तर प्रदेश द्वारा सूचना की गहनता से जांच व अभियुक्त से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि कुमार विकास पुत्र अशोक कुमार निवासी थाना सट्टी, जनपद कानपुर देहात कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में जूनियर वर्क्स मैनेजर के पद पर नियुक्त है। यह जनवरी 2025 में कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा से फेसबुक के माध्यम से संपर्क में आया था।

लूडो एप का इस्तेमाल किया जाता था
उक्त कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा (छद्म नाम) द्वारा खुद को भारत हैवी इलेक्ट्रानिक लिमिटेड में कार्य करना बताकर व्हाट्सएप मैसेंजर पर बातचीत कर मोबाइल नंबर साझा किए गए। अभियुक्त कुमार विकास द्वारा पाकिस्तानी कथित एजेंट नेहा शर्मा से गोपनीय रूप से वार्ता करने के लिए लूडो एप का इस्तेमाल किया जाता था।

गोपनीय जानकारियां एजेंट को भेजीं
कथित एजेंट के कहने पर पैसों के लालच में अभियुक्त कुमार विकास द्वारा आर्डिनेंस फैक्टरी के डॉक्यूमेंट्स, उपकरणों व निर्माण होने वाले गोला बारूद, कानपुर के कर्मचारियों की अटेन्डेंस शीट, ऑर्डिनेंस फैक्टरी कानपुर के अंदर मशीनें व ऑर्डिनेंस फैक्टरी कानपुर की प्रोडक्शन संबंधी चार्ट आदि की महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा को भेजी गई है।

और पढ़े  सरकार का सख्त एक्शन, देवरिया के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित, एक आम आदमी से हुई थी बहस

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love