आ रहे हैं बांकेबिहारी के दर्शन को…जान ले नई टाइमिंग, आराम से कर सकेंगे ठाकुर जी का दीदार

Spread the love

 

 

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में 27 जुलाई को हरियाली तीज को उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी करीब चार घंटे अधिक समय तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। सिविल जज जूनियर डिवीजन ने समय सारिणी में बदलाव किया है। सुबह और शाम के समय पर आम श्रृद्धालुओं के लिए चार घंटे का समय बढ़ाया गया है। वहीं मंदिर प्रबंधन ने भी इस दिन लोगों से अपील की है कि इस दिन काफी भीड़ होती है, अत: इस दिन न आएं तो बेहतर होगा।

 

गौरतलब है कि श्री बांके बिहारी मंदिर वर्तमान में आम पब्लिक के लिए सुबह 7:45 बजे से 11:55 पर बंद होता है। वहीं शाम को 5:30 बजे से 9:25 बजे तक खुलता है। लेकिन हरियाली तीज पर सुबह 7:45 पर खुलेगा और दोपहर 2:00 बजे तक दर्शन होंगे। वहीं शाम को 5:00 बजे खुलेगा और रात 11:00 बजे तक दर्शन हाेंगे।

वहीं मंदिर प्रबंधन ने अपील की है कि इस दिन मंदिर में काफी भीड़ होती है। इस दिन न आएं तो बेहतर होगा। लेकिन आ रहे हैं तो सभी नियमों को पालन करें। तय पार्किंग पर वाहनों को खड़ा करें। एकल मार्ग व्यवस्था का पालन करें और तय जूता घरों पर ही जूते चप्पल उतारें। साथ ही बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति को न लाएं।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- परकोटा के मंदिरों पर ध्वजारोहण की तैयारी तेज, रामनवमी मेले को लेकर ट्रस्ट की श्रद्धालुओं से अपील
  • Related Posts

    Weather यूपी: आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मौसम में बृहस्पतिवार से बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से बृहस्पतिवार…


    Spread the love

    चौंकाने वाले खुलासे- गुजरात से पंजाब तक की रेकी, 17 फोन में 183 वीडियो-फोटो, समीर को पाक से यहां CCTV लगाने का मिला था टास्क

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली के होटल में प्लेट धोने वाला समीर करीब एक वर्ष तक पाकिस्तान सीमा से सटे गुजरात से पंजाब तक सैन्य ठिकानों की रेकी करता रहा।…


    Spread the love