CM योगी की घोषणा- शुभांशु शुक्ला के नाम पर स्कॉलरशिप शुरू करेगी सरकार

 

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का लखनऊ के लोकभवन में अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उनके माता-पिता व परिजनों को सम्मानित किया।

शुभांशु के अनुभवों से सीखेगी हमारी युवा पीढ़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि से देश का सम्मान बढ़ा है और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की ताकत को दुनिया ने देखा है। उन्होंने घोषणा की कि यूपी सरकार शुभांशु शुक्ला के नाम पर स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ करेगी।

सीएम योगी ने कहा कि ये हमारे देश के लिए आज की ही सफलता नहीं है बल्कि उस विरासत का हिस्सा है जो कि हमारे जीन्स में पहले से ही मौजूद है। ये हमारे देश की अविश्वविसनीय प्रतिभा का प्रदर्शन है। शुभांशु का अनुभव हमारे देश के अंतरिक्ष के क्षेत्र से जुड़े अन्य मिशन में मदद करने वाला साबित होगा। उनके अनुभवों से हमारी नई पीढ़ी सीखेगी।

सीएम बोले- शुभांशु की यात्रा ने युवाओं के लिए अवसर खोले

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह फील्ड अभी तक हम लोगों के लिए अछूता था। जलवायु परिवर्तन से पूरी दुनिया जूझ रही है। कहीं बारिश तो कहीं सूखा है। फसलचक्र पर असर पड़ रहा है। आकाशीय बिजली से भी जनहानि होती है। इस दिशा में हम बेहतरीन प्रबंधन कर सकते हैं। यह अवसर ग्रुप कैप्टन शुभांशु के रूप में हमारे पास है। नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हमारे देश के युवाओं के लिए साइंस और टेक्नालॉजी में नये अवसर खोलेगा।

शुभांशु ने पूरी पृथ्वी की परिक्रमा की… यह अद्भुत है

सीएम योगी ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रा के दौरान 18 दिनों में शुभांशु ने 300 से भी अधिक बार पूरी पृथ्वी की परिक्रमा की है। ऐसे बहुत सारे लोग लखनऊ में रहते हैं जो कि अपने पूरे जीवन में पूरा लखनऊ भी नहीं घूम पाते हैं। शुभांशु ने पूरी पृथ्वी की परिक्रमा की। यह अद्भुत है।

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

शुभांशु यूपी के पहले नागरिक हैं जिन्होंने अंतरिक्ष तक की यात्रा तय की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन वी नारायणन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शुभांशु यूपी के पहले नागरिक हैं जिन्होंने अंतरिक्ष तक की यात्रा तय की जो कि हमारे देश के लिए गर्व की बात है। सीएम योगी ने कहा कि शुभांशु के पिता यूपी सरकार के कर्मचारी रहे हैं। उनके संस्कारों के कारण ही शुभांशु ने यह उपलब्धि हासिल की है।

  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…