सीएम योगी फिर एक बार अयोध्या दौरे पर,रामानुजाचार्य की मूर्ति क्या करेंगे अनावरण।

सीएम योगी फिर एक बार अयोध्या दौरे पर,रामानुजाचार्य की मूर्ति क्या करेंगे अनावरण।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से अयोध्या दौरे पर रहेंगे।
अम्मा जी मंदिर में रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनवरण करने के साथ हर्षण कुंज में हो रही रामकथा में भी शिरकत सीएम योगी फिर एक बार अयोध्या दौरे पर,रामानुजाचार्य की मूर्ति क्या करेंगे अनावरण।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामानुजाचार्य की जयंती के अवसर पर अयोध्या स्थित अम्मा जी म़दिर में रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करने के लिये कल अयोध्या आ रहे हैं।दिन के लगभग 12-40 बजे मुख्यमंत्री रामकथा पार्क अयोध्या पहुंचेंगे वहाँ से सीधे वह राम जन्मभूमि परिसर जायेंगे जहां रामलला का दर्शन करने के साथ ही वह मंदिर निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करेंगे।वहां से बजरंग बली का आशीर्वाद लेने के लिये मुख्यमंत्री हनुमान गढ़ी जायेंगे।सीएम योगी फिर एक बार अयोध्या दौरे पर,रामानुजाचार्य की मूर्ति क्या करेंगे अनावरण।इसके बाद वह अम्मा जी मंदिर पहुँचेंगे जहाँ वह रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे।इसके बाद वह हनुमिन गुफा के पास स्थित हर्षण कुंज में चल रही रामकथा में शामिल होंगे।अम्मा जी मंदिर के महंत यदुगिरी यतिराज नारायण रामानुज जीयर स्वामी ने बताया कि रामानुजाचार्य की जयंती वर्ष के अवसर पर अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।जिसमें देश के सभी साधू संत एवं गणमान्य जन हिस्सा ले रहे हैं।कल के कार्यक्रम में मुख्यता गुरुदेव रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण होना है।मूर्ति का अनावरण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या आ रहे हैं।इसके साथ अयोध्या सहित देश भर से लगभग पांच सौ सम्मानित साधू संत हिस्सा लेंगे।वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वह हर्षण कुंज में चल रही कथा में हिस्सा लेंगे।हलाँकि इस बात के भी कयास लगाये जा रहे हैं कि दीपत्सव का समय करीब है इसलिये मुख्यमंत्री राम की पैड़ी पहुंचकर दीपोत्सव की तैयारियों का भी जायजा ले सकते हैं

और पढ़े  योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी: चार औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, कई अहम फैसलों पर मुहर
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…