उत्तराखंड: राज्य की मातृ मृत्यु दर में 12.5 प्रतिशत की गिरावट, CM धामी ने बताया बड़ी उपलब्धि

Spread the love

 

त्तराखंड ने मातृ मृत्यु दर कम करने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महापंजीयक की नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) की जारी रिपोर्ट में राज्य में मातृ मृत्यु दर में 12.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। प्रदेश में गर्भवती की प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु को कम करने में सरकार का विशेष फोकस है। गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के साथ प्रसव के घर तक छोड़ने की निशुल्क सुविधा है।

सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पतालों के आसपास बर्थ वेटिंग रूम की व्यवस्था की गई। सरकार के प्रयासों से मातृ मृत्यु दर में अच्छे नतीजे सामने आए हैं। एसआरएस रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में 2020-22 में मातृ मृत्यु अनुपात 104 था। जो घट कर 91 पर आई है। अनुपात में 13 अंकों की कमी और मातृ मृत्यु में 12.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मातृ मृत्यु दर में कमी आना एक बड़ी उपलब्धि है। जो राज्य सरकार की समर्पित नीतियों, स्वास्थ्य कर्मियों के अथक प्रयासों और सामुदायिक सहभागिता का परिणाम है। उन्होंने मातृ स्वास्थ्य को और मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, मातृ स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक गर्भवती को सुरक्षित और सम्मानजनक प्रसव सेवाएं उपलब्ध करना हमारा संकल्प है। प्रदेश में  प्रत्येक मातृ मृत्यु की समयबद्ध सूचना व गहन विश्लेषण के आधार पर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  अल्मोड़ा- कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में PNB के कैशियर की मौके पर ही मौत
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love