CJP- 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, IPS भी शामिल, वीडियो से होगी हमलावरों की पहचान

शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग है।संसद मार्च के दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया।

 

कॉन्स्टेबल से लेकर आईपीएस तक घायल

पुलिस और सीजेपी प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हम जनपथ पर क्लेरिजेस होटल के सामने ड्यूटी पर थे। वहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए थे अचानक दोनों तरफ से पत्थर बरसने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। कॉन्स्टेबल से लेकर आईपीएस अधिकारियों तक कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

झड़प में डीसीपी घायल हो गए।

दिल्ली में पुलिस और सीजेपी प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में डीसीपी (नॉर्थ) राजा बंथिया घायल हो गए।

118 से ज़्यादा पुलिसकर्मी घायल

हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के दौरान, ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों के 118 से ज़्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाक़ात की।
और पढ़े  राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा: कहा- मेरे सभी आरोपों के सबूत मोबाइल में, PM मोदी पर लगाया आरोप
  • Related Posts

    सांसों पर संकट: प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली, जहरीली हुई हवा, अभी राहत के आसार नहीं, जानें कहां कितना एक्यूआई

    राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता…

    महापर्व छठ: दिल्ली की आईडी वालों को ही इस घाट पर जगह, नहर किनारे अपनी व्यवस्था में जुटे हजारों पूर्वांचली

    आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर न्यू अशोक नगर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं लेकिन इस बार पूजा की व्यवस्था को लेकर इलाके में दो तरह की तस्वीर…