चमोली- भालू से लड़कर बच्चों ने बचाई दूसरों की जान, राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजे नाम

 

पोखरी ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिशंकर में भालू से लड़कर अपनी व अपने साथियों की रक्षा करने वाले पांचों साहसी छात्र-छात्राओं के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नामित कर दिया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि भालू के हमले का डटकर मुकाबला करने वाले पांचों छात्र-छात्राओं देवेश, पंकेश, आरव पुंडीर, दिव्या, दीपिका के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी साहसी छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए उनसे फोन पर बात की थी। वन विभाग ने भी आगामी 26 जनवरी पर इन बच्चों को सम्मानित करने का एलान किया है। बीते 20 दिसंबर को यह घटना हुई थी।

 

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कविता देवी और ग्राम प्रधान रिंकी देवी चौधरी ने बहादुर विद्यार्थी देवेश, पंकेश, आरव, दिव्या व दीपिका को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित करने की मांग उठाई थी। अब जिला प्रशासन ने पांचों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजे हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी: नाम बदलकर किशोरी से की दोस्ती, फिर छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    देहरादून: CM ने आयुष व ईएसआई के 332 नव नियुक्त कर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा-समर्पण के साथ काम करें

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग के 271 तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत 61 एलोपैथिक फार्मेसी…