GBTC ट्रस्ट के बच्चे देगें विद्याज्ञान परीक्षा

GBTC ट्रस्ट के बच्चे देगें विद्याज्ञान परीक्षा

गिब बैक टू कम्यूनिटी की संस्थापिका किरण दीप संधू (मलेशिया), सह संस्थापक देवेश मोहन (नोएडा) की प्रेरणा द्वारा गरीब बच्चों की शिक्षा मे आए लर्निग गैप को भरने के लिए प्रोजेक्ट डैरेक्टर सौमित दूबे के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग के 30+ असाधारण स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को 400 घण्टों की भगीरथ ऑनलाइन कक्षाए जिसमें हिन्दी अंग्रेजी गणित रीजनिंग व सामान्य ज्ञान का पाठ्यक्रम पूरा किया गया दी गयी. ट्रस्ट की मीडिया प्रभारी अपर्णा द्विवेदी ने बताया कि ट्रस्ट के कुल 107 में से 57 गरीब व मेधावी बच्चे शिव नाडर फाउन्डेशन द्वारा आयोजित होने वाली विद्याज्ञान परीक्षा में कल रविवार 18 दिसम्बर को शामिल होगें। जिले के,
एम एल एम एल इन्टर कालेज – रिकाबगंज
नेशनल हायर सेकेन्डरी स्कूल- रुदौली
बापू बालिका इण्टर कालेज – साहबगंज
मे यह परीक्षा आयोजित होनी है।
बालिकाओ हेतू परीक्षा का समय 10:30 से 12:30 व बालको हेतु 2:30 से 4:30 होगा. यह परीक्षा का प्रथम चरण है,
आगे इस परीक्षा का मुख्य चरण भी आयोजित होना है जिसके उपरांत बच्चों का चयन विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर वा बुलंदशहर के लिए हो सकेगा. विद्याज्ञान शिक्षण संस्थान शिव नादर फाउंडेशन द्वारा संचालित होता है.

और पढ़े  अमेरिका मध्यावधि चुनाव: 50% लोगों को ट्रंप की पार्टी पर नतीजों में हेरफेर का शक, रामास्वामी भी विवादों में
  • Related Posts

    ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार बने राष्ट्रपति,

    ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के लिए मतदान के बाद नतीजे आ चुके हैं। इसमें मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बहुमत मिला है।…

    आज सोमवार के दिन क्या बैंकों की छुट्टी है?: जानें 26 अक्तूबर को आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद हैं

    लोगों को बैंकों में कई तरह के काम होते हैं जिसके लिए लोगों को कई बार अपने बैंक की ब्रांच में जाना पड़ता है। किसी को डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होता…