देहरादून- आईजी भरणे समेत 14 पुलिस अफसर व कर्मियों को मुख्यमंत्री मेडल, आज दिए जाएंगे पदक

Spread the love

ईजी एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे समेत पुलिस के 14 अफसरों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। इन में आठ अफसरों और कर्मचारियों को सेवा के आधार पर सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। जबकि, छह अफसरों और कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इनमें पिछले दिनों दिवंगत हुए एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल को भी मरणोपरांत मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (सेवा के आधार पर)

– आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे
– एएसपी रेवाधर मठपाल
– डीएसपी भास्कर लाल शाह
– डीएसपी त्रिवेंद्र सिंह राणा
– डीएसपी मनीष जस्वाल
– इंस्पेक्टर गिरीबर सिंह रावत
– इंस्पेक्टर मोहम्मद यासीन
– प्लाटून कमांडर दिनेश चंद्र

 

 

विशिष्ट कार्य हेतु मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

– इंस्पेक्टर एलआईयू मनोज मनराल (मरणोपरांत)
– एसआई विनोद कुमार (मरणोपरांत)
– आईजी सुनील कुमार मीणा
– एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर
– एएसपी शांतनु पराशर
– डीएसपी मनोज असवाल

154 पुलिसकर्मियों और अफसरों को भी मिलेगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के 154 पुलिसकर्मियों और अफसरों को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें 25 को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (सेवा के आधार पर) और 12 को डीजीपी डिस्क गोल्ड (सेवा के आधार पर) दी जाएगी। इनके अलावा विशिष्ट कार्य के लिए डीजीपी सिल्वर डिस्क 89 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को प्रदान की जाएगी। इनके अलावा विशिष्ट कार्य के लिए डीजीपी प्रशस्ति डिस्क गोल्ड के लिए 12 अफसरों और कर्मचारियों का चुनाव हुआ है। इनके साथ ही 16 अफसरों और कर्मचारियों को डीजीपी का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। डीजीपी दीपम सेठ ने सभी अफसरों और कर्मचारियों को सम्मान के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

और पढ़े  नैनीताल- लोअर मॉल रोड न खोलने पर भड़के व्यापारी, सड़क पर लेट गए पुनीत टंडन

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love